अमिताभ की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, ऐश्वर्या और अभिषेक को लेकर ये आई खबर

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। अमिताभ 11 जुलाई से नानावटी अस्पताल में कोरोना रिपोर्ट पॅाजीटिव आने के बाद से अपना इलाज करा रहे हैं। जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है अब दोबारा उनकी एक बार और जांच की जाएगी यदि रिपोर्ट निगेटिव रहती है तो बच्चन जल्द ही अपने घर लौट जाएंगे।

अमिताभ बच्चन की ब्‍लड टेस्‍ट, सीटी स्‍कैन की रिपोर्ट भी सामान्‍य आई है। वहीं उनके बेटे अभिषेक बच्‍चन की हालत भी पहले से बेहतर बताई ला रही है।  इस बीच अमिताभ बच्‍चन ने इंस्‍टाग्राम और ट्विटर पर एक पोस्‍ट शेयर की है जिसमें उन्‍होंने भारत देश के गंगा जमुनी तहजीब की बात लिखी है। उन्‍होंने अपनी चार तस्‍वीरों का एक कोलाज शेयर किया है जिसमें दो तस्‍वीरों में वह हाथ जोड़ रहे हैं, वहीं अन्‍य में हाथ फैला रहे हैं। इस पोस्‍ट के कैप्‍शन में उन्‍होंने ल‍िखा- मज़हब तो ये दो हथेलियाँ बताती हैं, जुड़ें तो “पूजा” खुलें तो “दुआ” कहलाती हैं!बता दें कि अमिताभ और अभिषेक को कोरोना के मामूली लक्षणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तो वहीं कोरोना की शिकार ऐश्वर्या राय और 8 साल की बेटी आराध्या ‘जलसा’ बंगले में होम क्वारंटीन थीं, लेकिन बुखार, सांस लेने में तकलीफ और गले में दर्द होने के चलते ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ 17 जुलाई की रात को नानावटी में भर्ती हो गयीं थीं. सूत्र के मुताबिक ऐश्वर्या राय और आराध्या की तबीयत भी ठीक है, मगर फिलहाल ये नहीं कहा जा सकता है कि ऐश्वर्या और आराध्या को भी अमिताभ और अभिषेक के साथ ही अस्पताल से छुट्टी मिलेगी या नहीं. हो सकता है कि दोनों को कुछ और दिन अस्पताल में रहना पड़े.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button