मामूली टक्कर के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक

बतौली,सरगुजा। CG Crime News: बगीचा चौक में मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। विवाद के दौरान आरोपी ने एक युवक के सिर पर कांच की खाली बोतल से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल की हल्की टक्कर को लेकर अमित कुमार प्रजापति और रितिक शर्मा उर्फ लल्ला (26 वर्ष) के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान रितिक शर्मा ने अमित कुमार के सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया। हमले में अमित को चोट लगने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

– Advertisement –

Ad image

पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 107/2026 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रितिक शर्मा उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई टूटी हुई कांच की बोतल भी बरामद कर जब्त कर ली।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2) और 109(1) BNS के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

– Advertisement –

Ad image

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button