नाबालिग लड़के ने बाथरूम में नहाते हुए 4

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर में नाबालिग लड़के ने बाथरूम में नहाते समय 4 लड़कियों का चोरी-छिपे वीडियो बनाया। इसरे उसने अपने 2 दोस्तों को भेज दिया। पुलिस ने मामले में 24 घंटे के भीतर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नाबालिग के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला तब सामने आया जब एक पीड़ित लड़की को शक हुआ। उसने गोल बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसने संदेह होने पर लक्की तंगील का मोबाइल फोन जांचा। जांच के दौरान मोबाइल में पीड़ित लड़की के अलावा उसके मोहल्ले की तीन अन्य लड़कियों के नहाते समय के वीडियो मिले। पीड़िता ने जब पड़ताल की तो पता चला कि ये सभी वीडियो एक नाबालिग लड़के ने बाथरूम में चोरी-छिपे बनाए थे। इसके बाद नाबालिग ने इन वीडियो को शास्त्री मार्केट क्षेत्र निवासी अपने दो दोस्तों कृष्णा लंगोटे और लक्की तंगील को भेज दिया था।

– Advertisement –

Ad image

तीन मोबाइल जब्त, दोनों युवक गिरफ्तार

पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर गोल बाजार थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 और आईटी एक्ट की धारा 66E के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग और उसके दोनों दोस्तों का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने 19 वर्षीय कृष्णा लंगोटे और 21 वर्षीय लक्की तंगील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किए। वहीं पुलिस ने मामले में शामिल नाबालिग के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की है।

– Advertisement –

Ad image

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button