छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ा एक्शन!

रायपुर। CG Liquor Scam :  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। करीब तीन साल से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू (शिब्बू) को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आरोपी को वापस लाने के लिए ACB/EOW की विशेष टीम जल्द ही दुबई रवाना हो सकती है।

2023 से फरार था विकास अग्रवाल

जानकारी के मुताबिक, शराब घोटाले में आरोपी विकास अग्रवाल साल 2023 से फरार चल रहा था। करीब एक सप्ताह पहले उसकी दुबई में गिरफ्तारी हुई। अब यूएई सरकार के साथ समन्वय कर उसे भारत लाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए ACB/EOW चीफ अमरेश मिश्रा समेत विशेष टीम के विदेश दौरे से संबंधित जरूरी दस्तावेज तैयार कर लिए गए हैं।

– Advertisement –

Ad image

शराब घोटाले में कमीशन वसूली का आरोप

जांच एजेंसियों के अनुसार, विकास अग्रवाल पर डिस्टिलरी और FL-10A लाइसेंस धारकों से कमीशन वसूलने का आरोप है। उसे इस कथित अवैध वसूली से जुड़े नेटवर्क की अहम कड़ी माना जाता है। आरोप है कि वह अवैध धनराशि अनवर ढेबर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।

पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

विकास अग्रवाल को भारत लाए जाने के बाद ACB/EOW उससे पूछताछ करेगी। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कथित अवैध लेन-देन, कमीशन वसूली और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारियां मिल सकती हैं। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश होगी कि घोटाले की रकम किन लोगों तक पहुंचाई गई थी।अब सबकी नजरें विकास अग्रवाल की भारत वापसी और जांच एजेंसियों की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

– Advertisement –

Ad image

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button