तिल्दा-नेवरा में आज बड़ा स्वास्थ्य शिविर, कैंसर और

तिल्दा-नेवरा। Health Camp: क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल, रायपुर द्वारा बुधवार 25 नवंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तिल्दा-नेवरा में निःशुल्क कैंसर एवं हृदय रोग ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है।

इस स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ सलाहकार डॉ. स्नेहल गोस्वामी एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ सलाहकार डॉ. देवव्रत हिशीकर मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श देंगे। शिविर में हृदय रोग एवं कैंसर से संबंधित समस्याओं की जांच और चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराई जाएगी।

– Advertisement –

Ad image

इसके साथ ही मरीजों के लिए बीपी, शुगर एवं ईसीजी की जांच भी निःशुल्क रखी गई है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित है।

इस पहल से तिल्दा-नेवरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर मिलेगा। विशेषकर हृदय रोग एवं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच कराने में यह शिविर महत्वपूर्ण साबित होगा।

– Advertisement –

Ad image

स्थान: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), तिल्दा-नेवरा
दिनांक: 25 नवंबर 2026, बुधवार
समय: सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक
संपर्क: 8541939538


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button