नक्सली हमले में दो जवान शहीद, दो घायल,
बीजापुर में आज पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के दो जवान शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि टीम स्थानीय बल के साथ सर्चिंग के लिए निकली थी तभी ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने घात लगाकर टीम पर हमला किया। हमले में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है. जबकि गोलीबारी में डिप्टी कमांडेंट समेत कोबरा बटालियन के 4 जवान घायल हो गए हैं. घटना बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र का है.
दरअसल कोबरा बटालियन के जवान सुबह सर्चिंग पर निकले थे. उसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे हाथियार बंद नक्सलियों ने जवानों पर गोली बरसानी शुरु कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी फायरिंग की. जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया है. इसी दौरान नक्सलियों की तरफ से हो रही गोलीबारी में चार जवान जख्मी हो गए हैं. मुठभेड़ के बाद घटना स्थल से जवानों ने नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है.




