नक्सल हमले में बाल बाल बचे एसपी कलेक्टर, ब्लास्ट से ठीक पहले निकला काफिला

दंतेवाड़ा में आज मतदान का जायजा लेने के लिए आज खुद कलेक्टर टीपी वर्मा, एसपी अभिषेक पल्लव और जिला पंचायत सीईओ निकले। हालांकि नक्सलियों ने प्रशासनिक अमले को निशाना बनाने की कोशिश की। जब कलेक्टर-एसपी की अगुवाई में प्रशासनिक टीम मतदान का जायजा लेने गुजरने वाले थे, तो ठीक उससे पहले नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। ये घटना दोपहर की बतायी जा रही है।

ये ब्लास्ट धनीकरका के उसी मार्ग पर नक्सलियों ने किया, जहां से ये अधिकारी गुजरने वाले थे, करीब 20-25 मिनट पहले ये ब्लास्ट हुआ। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button