आप की हुई दिल्ली, भाजपा को मामूली बढ़त, कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई
अभी तक के नतीजों की बात करें तो दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनावी मैदान में हैं. केजरीवाल करीब 4500 वोटों से आगे चल रहे हैं. हरिनगर से भाजपा के तेजिंदर सिंह बग्गा पीछे चल रहे हैं. चांदनी चौंक से कांग्रेस की अलका लांबा पीछे हैं. उन्हें मात्र 600 वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 18 हजार से अधिक वोट मिले हैं। बाबरपुर से आप के गोपाल राय आगे चल रहे हैं.
दिल्ली में चल रही मतगणना के बीच सभी की नजर पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा की सीट पर है. यहां से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और भाजपा के उम्मीदवार रविंद्र नेगी के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है. करीब डेढ़ हजार मतों से भाजपा के उम्मीदवार रविंद्र नेगी आगे चल रहे हैं यहां पर 7 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और कुल 15 राउंड की मतगणना होनी है. नेता प्रतिपक्ष, विजेंद्र गुप्ता रोहिणी विधानसभा सीट से आगे हो गए हैं. रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में पांच राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. जहां पर भाजपा के उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता 23041 वोट लेकर आगे चल रहे हैं वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश नामा बंसीवाला 21017 वोट ले चुके हैं.



