चलती ट्रेन से पकड़े गए डकैत, पुराने नौकर की नीयत बिगड़ी थी मालिक के पैसे पर
राजधानी में 50 लाख की सनसनीखेज डकैती के मामले में रायपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फिल्मी अंदाज में 5 डकैतों को चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा करते हुए रायपुर के पुलिस कप्तान ने बताया कि मालिक के पैसौं पर पुराने नौकर की नीयत खराब हुई थी फिर उसने प्रोफेशनल गिरोह के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
एसएसपी आरिफ शेख ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह प्रार्थी बजरंग शर्मा से सूचना मिली थी कि उसके घर से करीब 50 लाख की लूट हुई है. आरोपियों को पता था की पैसा कहा रखा है. घटना के बाद दो टीम बनाई गई. एक टीम पहले ही बाहर थी उनकी भी मदद ली गई. आईटीएमएस के जरिये आरोपियों के संबंध में क्लू मिला था. पांचों आरोपी घटना के बाद नागपुर गए और वहां से दिल्ली जा रहे थे. ट्रेन में ही हमारी टीम ने एक व्यक्ति की पहचान कर ली थी. पांचों एक साथ ट्रेन में थे इसमें से चार लोग सोए हुए थे. चलती ट्रेन के अंदर इन्हें धरदबोचा गया है. ये सभी दिल्ली में उतरने वाले थे.
एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास 49 लाख 10 हजार बरामद हुआ है. एक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है. प्रार्थी के पास मास्टमाइंड मेलाराम ने 2 साल पहले काम छोड़ दिया था. उसको पता था पैसा कहा रखा होता है. इसने ही योजना बनाई थी.




