बोस्टन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गर्मजोशी से स्वागत, आज करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके साथ प्रदेश के अधिकारियों की टीम आज संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन शहर पहुंची। बोस्टन पहुंचने पर मुख्यमंत्री बघेल का भारतीय समुदाय और इंस्टीट्यूट फोर कॉम्पीटिटीवनेस के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री बघेल ट्वीट कर कहा कि अमेरिकी प्रवास के दूसरे पड़ाव में 14 फरवरी को बोस्टन पहुँचा, जहां मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी और सोलन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर श्री स्कॉट स्टर्न और सोशल प्रोग्रेस इम्पेरेटिव के सीईओ माइकल ग्रीन से मुलाकात हुई।



