यूजीसी का यूनिवर्सिटियों को निर्देश, फाइनल सेमेस्टर का एग्जाम विवि 9 सितंबर से कराएं शुरू

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन ने फाइनल सेमेस्टर एग्जाम को जरूरी बताते हुए यूनिवर्सिटियों को यह परीक्षाएं 9 सितंबर से शुरू कराकर 30 सितंबर तक कराने के निर्देश दिए हैं। पंजाब की यूनिवर्सिटियों में एग्जाम को लेकर कोई शेड्यूल अथवा तैयारी शुरू नहीं की है। पंजाब सरकार व यूजीसी में परीक्षा को लेकर अनिश्चितता है, मुख्यमंत्री का फाइनल सेमेस्टर समेत सभी परीक्षा नहीं करवाने के ऐलान और यूजीसी के यूनिवर्सिटियों को परीक्षाओं के लिए हिदायत ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को असमंजस में डाल रखा है, वे नहीं समझ पा रहे कि परीक्षाएं होंगी या नहीं।
168 यूनिवर्सिटियों ने नहीं दी कोई प्रतिक्रियाएं –
देश की 755 यूनिवर्सिटियों में से 560 ने या तो परीक्षा करवा रही हैं अथवा तैयारी कर रही हैं। वहीं 184 यूनिवर्सिटियों ने तो यूजीसी नार्म्स के अनुसार परीक्षाएं करवा ली हैं तथा 366 यूनिवर्सिटियों ने अगस्त से सितंबर तक करवाने की योजना बनाई हैं। इसके अलावा 27 प्राइवेट यूनिवर्सिटियां 2019-20 में ही शुरू हुई हैं, जिन पर इम्तिहान लागू नहीं होते। 168 यूनिवर्सिटियों में पंजाब की यूनिवर्सिटियां भी शामिल हैं जोकि परीक्षा व प्रमोशन संबंधी कोई योजना नहीं बना पा रही हैं।




