रायपुर : वन विभाग ने मारा छापा, ढाई लाख रूपए की कीमत के 408 नग सागौन के अवैध चिरान जप्त

वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत विगत दिवस छापामार कार्रवाई में इंदागांव वन परिक्षेत्र के ग्राम बुद्धुपारा ग्राम मुड़ागांव तथा ग्राम मुड़गेलमाल में तीन व्यक्तियों के घर की गहन तलाशी ली गई। इस दौरान वनमंडलाधिकारी गरियाबंद मयंक अग्रवाल के निर्देशन में गठित टीम द्वारा 2 लाख 58 हजार रूपए की कीमत के 408 नग सागौन के अवैध चिरान जप्त किए गए।

इनमें ग्राम बुद्धुपारा निवासी मिलाप साहू के घर से एक लाख 88 हजार रूपए की कीमत के 386 नग सागौन के चिरान, बल्ली एवं बीट तथा 8 नग नीम लकड़ी के चिरान जप्त किए गए है। इसी तरह ग्राम मुड़ागांव चौक निवास मोहनलाल के घर से तलाशी में प्राप्त 41 हजार रूपए मूल्य के 12 नग सागौन के अवैध चिरान की जप्ती की कार्रवाई की गई। इसके अलावा ग्राम मुड़गेलमाल निवासी पदलोचन के घर से 29 हजार रूपए मूल्य के 10 नग सागौन के अवैध चिरान की जप्ती की गई है। इन अपराधियों के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button