मौसम अलर्ट : मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी..,प्रदेश के इन जिलों में येलो और रेड अलर्ट जारी

रायपुर। प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार देर रात से लगातार बारिश जारी है। बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। लगातार पानी गिरने से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए 24 घंटे के लिए येलो,ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जशपुर जिले कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button