BREAKING NEWS : प्रदेश के थाना प्रभारी मानसिंह राठिया की कोरोना से मौत…AIIMS में ली अंतिम सांस

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर लगातार जारी है। इस बीच रायपुर AIIMS से बड़ी खबर आ रही है जहां थाना प्रभारी मानसिंह राठिया की कोरोना से मौत हो गयी है। AIIMS रायपुर में आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। ग्राम नागदरहा, धरमजयगढ़ के निवासी 58 वर्षीय मानसिंह राठिया 1982 में आरक्षक के पद पर नियुक्त एवं 2013 में निरीक्षक बने थे, सीपत प्रभारी के पद पर पदस्थ थे।




