छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के घर ED का छापा
रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने आज सुबह कांग्रेस के बड़े नेताओं के ठिकानों पर दबिश देते हुए छापा मारा है। इसमें प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक छापे का आधार कोल ट्रांसपोर्टेशन में हुई अवैध उगाही से जुड़ा है. कोल मामले में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. ईडी ने कांग्रेस के क़रीब आधा दर्जन नेताओं के ठिकानों पर दबिश दी है.
बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है।




