#Social

Jharkhand : ट्रक से टकराई बस, 18 कांवरिया श्रद्धालुओं की मौत

Jharkhand झारखंड :� देवघर में आज सुबह एक भयानक हादसा हुआ। कांवड़ यात्रियों से भरी एक बस गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई।

यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास हुआ। दुमका रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 32 सीटों वाली बस लड़कियों को ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गई।

हालांकि, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button