RAIPUR : डॉ. राजेश कुमार पाठक नियुक्त किए गए श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के नए कुलपति

रायपुर। प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाध्यक्ष सुश्री अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 क्र. 13 सन् 2005 की धारा 17 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए डॉ. राजेश कुमार पाठक को श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, रायपुर का कुलपति नियुक्त किया है।
राज्यपाल के सचिव सोनमणि बोरा द्वारा आज यह आदेश जारी किया गया। डॉ. पाठक का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्तें उक्त अधिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी।



