CORONA BREAKING : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 75083 नए मामलो की पुष्टि…1053 लोगो ने तोड़ा दम…

नई दिल्ली। विश्व के सभी देशों में कोरोना महामारी का कहर लगातार जारी है। भारत में पिछले चार दिनों से लगातार नए कोरोना संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डेली रिकवरियों की इस उच्च दर ने भारत को दुनियाभर में रिकवर केसों के मामलों में सबसे टॉप स्थान पर पहुंचा दिया है। देश में पिछले 24 घंटों में 75,083 नए कोरोना मामलो की पुष्टि हुई हैं और 1053 लोगों की मौत हुई है। दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में अबतक रिकॉर्ड 101,468 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

बता दे स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 लाख 62 हजार हो गई है। इनमें से 88,935 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 75 हजार हो गई और 44 लाख 97 हजार लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।

ICMR के मुताबिक, 21 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 53 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9 लाख 33 हजार सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।

सबसे बड़ी राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.60% हो गई। इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 80% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button