रायपुर: पूर्ण लॉक डाउन का बनाया मजाक : कैफे में हुक्का पीते मिले 28 रईसजादे, आईपीएल में सट्टा खिलाने वाले दो गिरफ्तार

रायपुर। पूर्ण लॉक डाउन होने के बावजूद भी राजधानी के सिविल लाईन्स स्थित एक कैफे में 28 रईसजादे हुक्का पीते पकड़े गए है। वहीं 2 युवकों को आईपीएल का सट्टा खिलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि कैफ़े शुरुआत से ही विवादों में रहा है। इस कैफे में देर रात सिविल लाईन थाना पुलिस ने दबिश देकर हुक्का पीते 28 युवकों को पकड़ा है। लेकिन इन पर महामारी एक्ट नहीं लगाया गया है।
वहीं कार्रवाई के दौरान लगातार सदर बाजार निवासी हीरक बारमेड़ा व हिलोर बारमेड़ा के मोबाइल में लगातार कॉल और मैसेज आ रहे थे। चेक करने पर हीरक बारमेड़ा द्वारा क्रिकेट एक्सचेंज और क्रिकबज ऐप व हिलोर बारमेड़ा द्वारा क्रिकबज एवं क्रिकेट लाइन गुरु ऐप के माध्यम से सट्टा खिलाने का खुलासा हुआ। दोनों आईपीएल क्रिकेट मैच मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रत्येक ओवर रन एवं बॉल देखकर हार-जीत का दांव लगा रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4 का के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। साथ ही उनसे मोबाइल और 1 लाख 23 हजार रुपए जब्त की गई।



