बचेली : भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन, जमकर लगाए नारे, भारत के वीर शहीदों को मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि

बचेली । लौह नगरी बचेली में स्थित घड़ी चौक में शुक्रवार शाम भाजपा के सदस्यों द्वारा चीन के राष्ट्रपति शी जीम्पिंग के पुतला दहन किया गया। शहीद जवानों को याद करते हुए मोमबत्ती जलाकर व दो मिनट का मौनधारण कर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई और वीर जवानों की शहादत को याद किया गया।

ज्ञात हो कि लद्दाख के गलवान घाटी के पास एलएसी पर भारत चीन के बीच सोमवार की रात हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवानों ने अपनी शहादत दी थी। उनकी याद में शुक्रवार को नगर के घड़ी चौक में तमाम वीर शहीदों को श्रद्धांजलि# अर्पित की गई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमीत सरकार ने कहा की देश की सुरक्षा में अपने प्राण की आहुति देने वाले ऐसे वीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, वही पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौरांग साह ने कहा कि शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाएगी शहीदों के परिजनों के साथ पूरा देश खड़ा है। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता, विस्वजीत पिंकु सरकार, कामो कुंजाम, गणेश वर्मन, बी संतोष राव, अमलेन्दु चक्रवर्ती,राजू जयशवाल, संदीप दीक्षित, ओम सोनी, अशोक पाल नन्दी, पीयूष मुखर्जी, किरण भदौरिया, गीतांजली सरकार, ऊषा किरण पात्रे, निर्मला साकेवर, शिला साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button