बड़ी खबर : तृणमूल विधायक तमोनाश घोष की कोरोना संक्रमण से हुई मौत, मई महीने से थे संक्रमित

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से विधायक रहे तमोनाश घोष कोरोना से संक्रमित थे, जिसका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वे 60 साल के थे। उन्हें मई के महीने में कोरोना संक्रमण हुआ था। इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। वे फाल्टा सीट से तीन बार विधायक चुने गए थे और 1998 से पार्टी के कोषाध्यक्ष थे।

बता दें कि देश में कोरोना मरीजों की संख्या दिनप्रतिदिन तेजी से बढ़ती ही जा रही है। अब तक 4.40 लाख से ज्यादा केस मिल चुके हैं। इस वक्त हर दिन औसतन 15 हजार नए कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button