जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में संयुक्त पुलिसकर्मियों के साथ मुठभेड़, 3 आतंकवादी हुए ढेर…
श्रीनगर । जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले के खुलचोहर आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए। सुरक्षा बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में इन आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों के पास से 1 AK राइफल और 2 पिस्तौल बरामद हुई है।
बता दें कि पुलिस के अनुसार आतंकवादी किसी गुट के हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाया है। सुरक्षा बलों ने अनंतनाग के खुलचोहर इलाके को घेरा हुआ है और अभियान लगातार जारी है।




