बड़ी खबर – हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, रायगढ़ जिले में हादसा
रायगढ़ जिले में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की बेहद दर्दनाक मौत हो गईं हैं। मृतक सारंगढ़ के अंडोला गांव का रहने वाला बताया जा रहा हैं। मौत से इलाके पर खूब हड़कंप मच गया। हादसा वृंदावन भगवानपुर कॉलोनी में हुआ है।
Read Also – मां छोड़ कर चली गई, पिता है जेल में बंद, डॉगी के साथ सड़क पर सोने को मजबूर मासूम, फोटो हुई वायरल तो लोगों का दिल पसीज उठा
मिली जानकारी के मुताबिक करंट की चपेट में आने से दोनों मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर रही है।




