चार दिन बंद रहेंगे बैंक, निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी में यूनियन
Banks to remain closed for four days, unions preparing for nationwide strike to protest against privatization
निजीकरण के विरोध में सरकारी बैंकों के कर्मचारियों ने दो दिनों की हड़ताल करने का ऐलान किया है. इसकी वजह से मार्च में बैंक लगातार चार दिन तक बंद रह सकते हैं. गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में दो और सरकारी बैंकों के निजीकरण का ऐलान किया है. इसके विरोध में सरकारी बैंकों के कर्मचारियों के संगठनों ने 15 और 16 मार्च को दो दिनों की हड़ताल का ऐलान किया है. इसके पहले 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार और 14 मार्च को रविवार होने की वजह से बैंक वैसे ही बंद रहेंगे.
नौ बैंक यूनियन के केंद्रीय संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने इस हड़ताल का ऐलान किया है. निजीकरण को लेकर सरकारी बैंकों के कर्मचारियों में डर बन गया है. इसकी वजह यह है कि इस निजीकरण का शिकार बड़े से लेकर छोटा तक कोई भी बैंक हो सकता है.



