कृषि उपज मंडियां कृषि उपजों की खरीदी-बिक्री की और अधिक पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करें – भूपेश बघेल

Ensure more transparent system of purchase and sale of agricultural produce - Bhupesh Baghel

रायपुर, 10 अगस्त 2021 – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने की जिम्मेदारी कृषि उपज मंडियों की है।  किसानों की जरूरतों और  समस्याओं को ध्यान में रखकर किसानों और व्यापारियों के बीच कृषि उपजों की खरीद और बिक्री की और अधिक पारदर्शी व्यवस्था करें, जिससे किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य समय पर मिल सके। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कृषि उपज मंडी समिति दुर्ग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अश्वनी साहू के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने नई जिम्मेदारी मिलने पर श्री अश्वनी साहू को बधाई और शुभकामनाएं दी।

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री और दुर्ग जिले के प्रभारी श्री मोहम्मद अकबर इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित थे। दुर्ग में कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, विधायक श्री अरुण वोरा, नगर पालिका निगम दुर्ग के महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव, जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री जवाहर वर्मा, दुर्ग नगर निगम के सभापति श्री राजेश यादव, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री आर.एन. वर्मा, छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालम चक्रधारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button