इंदौर में बीच चौराहे युवती रेड सिग्नल में करने लगी डांस, सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल
In Indore, the girl started dancing in the middle crossroads red signal, becoming fiercely viral in social media
इंदौर (Indore) के रसोमा चौराहे पर एक लड़की का फ्लैश मॉब करते हुए वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि यह वीडियो युवती ने सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने और सुर्खियां बटोरने के लिए बनाया था,लेकिन जैसे ही युवती सोशल मीडिया पर ट्रॉल हुई तो वीडियो यातायात विभाग के पुलिस अधिकारियों के पास तक पहुंच गया. अधिकारियों ने युवती समेत ऐसे तमाम युवाओं को नसीहत दी कि ऐसे वीडियो बनाने के लिए खास सुरक्षित स्थान का ही चयन किया जाना चाहिए ताकि उनकी और आम लोगों की जान सुरक्षित रहे.
शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक रसोमा चौराहे पर श्रेया कालरा नाम की युवती रेड सिग्नल पर अचानक आकर डांस करने लगी. इससे चौराहे पर खड़े लोग भौंचक रह गए. हालांकि रेड लाइट के दौरान ही श्रेया ने यह डांस किया. उसने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लोगों से मास्क पहन की अपील करते हुए इस फ़्लैश मॉब को किया है. वीडियो फौरन ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
जब वीडियो ट्रैफिक पुलिस ने देखा तो विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वह इंटरटेनमेंट ऐसी जगह पर करें जहां पर उनकी जान को खतरा ना हो. इस वीडियो के वायरल होने के बाद डीएसपी उमाकांत चौधरी ने कहा युवा एंटरटेनमेंट के लिए कई अलग-अलग एक्टिविटी करते हैं. लेकिन उन्हें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वह ऐसा कोई काम ना करें जिससे उनकी जान को कोई खतरा हो क्योंकि ट्रैफिक के समय पर ऐसा करना काफी हानिकारक हो सकता है.



