छत्तीसगढ़ में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बीती रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 11 आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है जिसमें आधा दर्जन प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं, गौरतलब है कि विगत स्वास्थ्य विभाग के दो बड़े अफसरों के दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी को अंजाम दिया जाएगा 





