धड़ल्ले से हो रहा है धर्मांतरण, प्रशासन के तमाम दावे फेल, बलरामपुर में फूटा रैकेट
रायपुर, सरकार लाख दावे करती रहे कि प्रदेश में धर्मांतरण नहीं हो रहा लेकिन सुनियोजित तरीके से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण का खेल चल रहा है, ऊपर से हैरत इस बात की है कि पुलिस कहती है उन्हें भनक नहीं है जबकि ग्रामीण इन्हें पकड़ते हैं, क्या इस बात पर यकीन किया जा सकता है कि खुले आम ग्रामीण क्षेत्रों में धर्मांतरण कराया जा रहा हो ग्रामीणों को पता हो और पुलिस को पता न चले।

ताजा मामला बलरामपुर के राजपुर थाना क्षेत्र के पहाड़खड़ुवा गांव का है जहां कल रात चार लोग ग्रामीणों को एकत्र कर धर्मांतरण का खेल खेल रहे थे, ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो भारी संख्या में तत्काल ग्रामीण वहां पहुंचे और चारों लोग जो ग्रामीणों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास कर रहे थे उन्हें पकड़ा। ग्रामीणों की पूछताछ में पकड़े गए चारों लोग बहानेबाजी करते दिखे और ग्रामीणों को एकत्र करने और प्रलोभन देने का कोई ठोस कारण नहीं बता सके, चारों लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बता दें कि इससे पहले भी भाजपा कांग्रेस सरकार के संरक्षण में सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण का रैकेट संचालित होने का आरोप लगा चुकी है वहीं सुकमा के पुलिस अधीक्षक बाकायदा पत्र लिखकर धर्मांतरण कराने वालों के सक्रिय होने की बात कह चुके हैं साथ ही उन्होंने इसके लिए एलर्ट भी किया था।




