आदिवासियों के विरोध के मामले में मंत्रीजी की सफाई, भाजपा के लोगों करवाया विरोध, लखमा की स्वीकारोक्ति आदिवासी हैं नाराज
रायपुर। भानुप्रतापपुर में कांग्रेस सरकार में मंत्री कवासी लखमा को आदिवासियों द्वारा प्रचार से रोके जाने को लेकर मंत्री ने अपनी सफाई दी है और कहा है कि विरोध करने वालों में भाजपा के सरपंच और उसके लोग थे, हांलाकि मंत्रीजी ने स्वीकार किया कि क्षेत्र के लोग नाराज थे और उनको जमकरक खरी खोटी भी सुनाई।
बता दें कि कल भानुप्रतापपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे मंत्री कवासी लखमा को स्थानीय लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा, ये नाराजगी केवल आरक्षण को लेकर नहीं थी बल्कि मंत्रीजी और कांग्रेस सरकार से लोग बेहद नाराज थे और उन्होंने मंत्री जी को न केवल जमकर खरी खोटी सुनाई बल्कि ग्रामीणों के विरोध के चलते मंत्रीजी को बिना चुनाव प्रचार किए बैरंग लौटना पड़ा, आज सुबह जब मीडिया ने उनसे इस संबंध में सवाल किया तो मंत्रीजी ने स्वीकार किया लोग नाराज थे और उन्हें उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ा हांलाकि मंत्रीजी इस मामले में भी भाजपा को दोषी ठहराने से नहीं चूके और कहा कि विरोध करने वालों में भाजपा का सरपंच और उसके लोग भी थे जो भाजपी की नीति फूट डालो और राज करो के तहत काम कर रहे थे।



