देश दुनियाशहर एवं राज्य

दीपिका की बेशर्म रंग पर भड़की आग, फिल्म बैन की तैयारी, बॅायकाट गैंग के निशाने पर आई पठान

इँदौर।    शाहरूख खान की पठान मूवी रिलिजिंग से पहले ही मुश्किलों से घिरती नजर आ रही है। फिल्म के गीत ‘बेशर्म रंग’ को हाल ही में रिलीज किया गया है। इस गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के सेंसुअस डांस स्टेप्स को ट्रोल किया जा रहा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संकेत दिए हैं कि मध्य प्रदेश में पठान मूवी पर पूरी तरह से बैन लगाया जा सकता है। बुधवार को इंदौर में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के नृत्य और वस्त्रों को देखकर उनकी कुत्सित मानसिकता नजर आ रही है। फिल्म से इन दृश्यों को हटा ले अन्यथा मध्यप्रदेश में इस फिल्म के रिलीज होने या ना होने पर विचार किया जाएगा। बता दें कि इस गाने में दीपिका पादुकोण बेहद बोल्ड और इरोटिक नजर आ रही है। दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने में दीपिका बिकिनी में नजर आ रही है, वह भी भगवा रंग की।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का शाहरुख खान के वैष्णो देवी दर्शन को लेकर कहा कि नरोत्तम मिश्रा ने कहा एक तरफ लड़कियों को बिकिनी पहनाते हैं दूसरी तरफ माता के दर्शन करते हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण को बताया टुकड़े टुकड़े गैंग का सदस्य और समर्थक बताते हुए कहा कि दूषित मानसिकता के कारण गाना फिल्माया गया है।नरोत्तम मिश्रा ने इशारों इशारों में कहा कि मध्य प्रदेश में पठान मूवी बैन हो सकती है। अन्यथा फ़िल्म निर्माता आपत्तिजनक दृश्यों को तुरंत हटा लें। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आज महू स्तिथ भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानपाव पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वही भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि इस साल आखातीज के पूर्व भी इस मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा और और आखातीज पर इसका उद्घाटन भी किया जाएगा। जिसके बाद मंच पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का स्वागत भी किया। इस दौरान उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकिशोर शुक्ला ने नरोत्तम मिश्रा की तस्वीर उन्हें भेंट की कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर कपिल महाराज काशी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button