रमन ने भूपेश को कहा छोटा आदमी, मुख्यमंत्री ने जवाब में कही ये बात….
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह एक वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि छोटा आदमी छोटे मन से छोटी-छोटी हरकत करता है ये सिर्फ मजाक का पात्र बनेगा। समझा जा रहा है कि यह बात पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए कही है। श्री बघेल ने अब रमन की इस बात को पकड़कर सवाल उठाया है कि क्या बीजेपी ओबीसी को छोटा आदमी मानती है।
मुख्यमंत्री द्वारा जारी ट्वीट के माध्यम से यह मामला सामने आया है। भूपेश बघेल ने ट्वीट किया-पंडित जगत प्रकाश नड्डा जी आप देश के भगोड़े चोर नीरव और ललित को बचाने के लिए ओबीसी की आड़ ले रहे हैं.. आप पहले बताएं कि बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर रमन सिंह एक पिछड़ी जाति के मुख्यमंत्री को यानि मुझे छोटा आदमी कह रहे हैं। क्या भाजपा ओबीसी को छोटा आदमी मानती है।
पंडित जगत प्रकाश नड्डा जी! आप देश के भगोड़े चोर नीरव और ललित को बचाने के लिये OBC समाज की आड़ क्यों ले रहे हैं?
आप पहले यह बताएँ कि BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर रमन सिंह एक पिछड़ी जाति के मुख्यमंत्री यानि मुझे ‘छोटा आदमी’ कह रहे हैं।
क्या भाजपा OBC को ‘छोटा आदमी’ मानती है? https://t.co/gZZ7RlhprP pic.twitter.com/KNvyhXSXjp
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 24, 2023




