छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य
कलेक्टरों पर बिफरे भूपेश बघेल, राजस्व के प्रकरणों के निराकरण में देरी हुई तो कलेक्टरों पर होगी कार्रवाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्व प्रकरणों की लेट लतीफी पर नाराजगी जताई है. मुख्यमंत्री ने कहा – राजस्व प्रकरणों में देरी पाए जाने पर सीधे कलेक्टरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। आगे सीएम ने कहा – राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं, फरवरी के आखिरी सप्ताह में राजस्व प्रकरणों की करूंगा समीक्षा। नामांतरण, सीमांकन , डायवर्सन समेत सभी राजस्व प्रकरणों की समीक्षा होगी।




