छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

कृपया रेलयात्री ध्यान दें, ये ट्रेनें कल से रहेगी रद्द, कई गाड़ियां होंगी लेट लतीफ

रायपुर।   यदि आप ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रायपुर मंडल में कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। वहीं कई ट्रेन देरी से रवाना होगी और गंतव्य से पहले कई गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है।

इसके अलावा कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। कुल 8 गाड़ियां रद्द रहेंगी। 10 गाड़ियां रिशेड्यूल और 7 गाड़ियां गंतव्य से पहले शुरू और खत्म हो जाएंगी। वहीं 5 गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में रायपुर-उरकुरा सेक्शन के मध्य ब्रिज नंबर 380 KM 829/09-11 पर डबल लाइन विद्युतीकृत खंड के बीच  कट-कनेक्शन विधि से रोड़ अंडरब्रिज का निर्माण कार्य किया जाना है। इस वजह से 9 फरवरी को रात 9 बजे से 10 फरवरी को सुबह 4.50 बजे तक रायपुर मंडल में ब्लॉक रहेगा। इसके कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर, 18239 गेवरा रोड–इतवारी एवं 18240 इतवारी-बिलासपुर गाड़ियां रायपुर स्टेशन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग उरकुरा सरोना बाईपास होते हुए अपने गंतव्य के लिये जाएगी, इसलिए इन गाड़ियों के यात्री जो रायपुर में उतरने वाले रहेंगे, उन्हें रायपुर स्टेशन तक पहुचाने के लिए उरकुरा स्टेशन पर बस की व्यवस्था की गई है।

दो मिनट तक ठहराव

वहीं जिन यात्रियों को रायपुर से उक्त गाड़ियों में बैठना है, वह यात्री उरकुरा स्टेशन पर पहुचकर उरकुरा से इन गाड़ियों में बैठकर यात्रा कर सकते हैं। उक्त गाड़ियों मे यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिये उरकुरा स्टेशन पर 2 मिनट के लिए ठहराव दिया गया है । उरकुरा स्टेशन एवं रायपुर स्टेशन पर हेल्प बूथ भी लगाए जाएंगे।

रद्द होने वाली गाड़ियां

दिनांक 09 फरवरी, 2023  को गाडी संख्या 08727 बिलासपुर – रायपुर  मेमू  पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

दिनांक 09 फरवरी, 2023 को गाडी संख्या 08718 दुर्ग – रायपुर  मेमू  पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

दिनांक 09 फरवरी, 2023 को गाडी संख्या 08725 रायपुर – दुर्ग  मेमू  पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

दिनांक 09 फरवरी, 2023 को गाडी संख्या 08726 दुर्ग- रायपुर  मेमू  पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

दिनांक 10 फरवरी, 2023 को गाडी संख्या 08701 रायपुर- दुर्ग  मेमू  पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

दिनांक 10 फरवरी, 2023 को गाडी संख्या 08702 दुर्ग- रायपुर  मेमू  पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

दिनांक 09 फरवरी, 2023 को गाडी संख्या 08277 टिटलागढ़ – रायपुर  पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

दिनांक 10 फरवरी, 2023 को गाडी संख्या 08278 रायपुर – टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button