देश दुनियाशहर एवं राज्य

ये रिश्ता क्या कहलाता है…..8 साल से थे भाई-बहन अब हो गए पति-पत्नी

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है कि जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है ये विषय है भाई बहन की शादी का, भाई बहन का रिश्ता पवित्र माना जाता है। और दोनों की शादी नहीं हो सकती है लिकिन आज हम जिसके बारे में बात कर रहें है वो सुनकर आपको भी थोड़ी हैरानी होगी।दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की ने बताया कि उसने एक व्यक्ति से शादी कर ली है, जिसे वो पिछले 8 सालों से भैया मानती थी, लेकिन अब वो अपने ही भैया से शादी कर ​ली है। लड़की ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया है।

लोग उनका वीडियो देखकर अब ट्रोल करने लगे है। इंस्टाग्राम यूजर विनी और जय पति पत्नी है। उनका एक इंस्टाग्राम अकाउंट है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर करते रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उनके शादी के बारे में लड़की ने बताया है।

लड़की ने वीडियो में बताया कि, वो 8 सालों तक लड़के को भैया बोला करती थी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि वो उम्र में उससे बड़ा था और रिश्ते में भैया लगता था। पर दोनों ने अब शादी कर ली है और उनके एक बच्चे भी है। वीडियो में दोनों की जोड़ी काफी खास लग रही है। पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है।

वीडियो को 49 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि ये तो भैया से सैयां बना दिया। वहीं एक ने कहा कि ये भैया से सैयां तक का सफर है। पर बहुत से लोग आपत्तिजनक बातें भी लिख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button