छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक; 10 लोग झुलसे

जगदलपुर

छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर जिले में एक शादी समारोह में एसिड अटैक का मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे युवक ने दूल्‍हा-दुल्‍हन पर एसिड से हमला कर दिया। इस घटना में दूल्‍हा-दुल्‍हन सहित करीब 10 लोग झुलस गए। सभी घायलों को जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दरअसल, यह मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के आमागांव का है। खबरों के अनुसार सुधापाल का रहने वाला 23 वर्षीय डमरू बघेल की शादी 19 साल की सुनीता कश्‍यप के साथ हो रही थी। शादी समारोह में चारों तरफ खुशियों का माहौल था। शादी समारोह उस वक्‍त खलबली मच गई जब अचानक लाइट गुल हो गई और अंधेरे का फायदा उठाकर एक सिरफिरे युवक ने दूल्‍हा-दुल्‍हन पर एसिड से हमला कर दिया।

इस घटना में आस-पास बैठे लोगों पर एसिड के छींटे पड़ने से वो भी झुलस गए। इस घटना में दूल्‍हा-दुल्‍हन सहित करीब 10 लोगों के झुलसने की खबर है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंच गई। घटना के बाद सिरफिरा युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button