कांग्रेस के मंत्री का अनोखा बयान, प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पर कह दी ये बात
रायपुर। बस्तर सांसद दीपक बैज को कांग्रेस अध्यक्ष बनाएओ जाने पर राजनैतिक दल और नेता अपने अपने ढंग से बधाई दे रहे हैं लेकिन सरकार में ही कैबिनेट मंत्री ने इस पर अलग ही तरीके से प्रतिक्रिया दी, उन्होंने पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम को पुराना नांगर यानी हल की उपाधि दी और कहा कि जैसे पुराने नांगर (हल) को बदलकर नया नांगर किसान लगाते हैं ये ठीक वैसा ही है।
गरियाबंद में हरेली के अवसर पर पहुंचे मंत्री शिव डहरिया ने दीपक बैज की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे पार्टी में मजबूती और धार आएगी. मंत्री यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह पुराने नांगर को बदल नए नागर लगाया जाता है, वैसा ही हुआ है.
मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि वन विभाग के ऑक्सण हाल में हुए इस आयोजन में पारंपरिक खेल फुगड़ी, बिल्लस और नृत्य की प्रस्तुति दी गई. मंत्री ने गेड़ी चढ़कर हरेली की बधाई दी. बता दें कि 17 जुलाई यानी आज हरेली तिहार के अवसर पर पूरे प्रदेश में एक साथ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ हो रहा है. छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी एवम बांटी (कंचा) और एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ का आयोजन किया जाएगा.




