छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

भूपेश सरकार को बदलने परिवर्तन यात्रा, भाजपा का दावा इस यात्रा से बदल जाएगी प्रदेश में सरकार

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने वाली है. जिसका शुभारंभ 12 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी. वहीं बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय मंत्री और बड़े नेता भी परिवर्तन यात्रा में शिरकत करेंगे.

भाजपा 20 साल बाद छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है. BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाने के लिए 2 यात्राएं निकाली जाएगी. पहली यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के धाम से शुरू होगी. जो कि 16 दिन तक चलेगी. 1728 किमी लंबी ये यात्रा 21 जिलों में पहुंचेगी. इस बीच बड़ी सभाओं का आयोजन होगा. यात्रा के संयोजक शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा को बनाया गया है. जो कि इन यात्राओं को संचालित करेंगे.

जारी होगा रोडमैप

वहीं 16 सितंबर को दूसरी यात्रा जशपुर से शुरू होगी. संयोजक मोतीलाल साहू यात्रा का संचालन करेंगे. दोनों यात्राओं का समापन बिलासपुर में होगा. पीएम मोदी भी इस समापन यात्रा में शामिल होंगे. प्रदेश के सभी नेताओं के दो-दो दिन इस यात्रा में शामिल होने की योजना बनाई गई है. पहली यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे, दूसरी यात्रा में नेता प्रतिपक्ष रहेंगे. यात्रा कुल 87 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी. इस बीच 84 आम सभा, 85 स्वागत सभा 7 रोड शो होंगे. दोनों यात्राएं 2989 किलोमीटर की होगी. भाजपा जल्द ही यात्रा का रोड मैप जारी करेगी.

अन्य तीन विधानसभा को यात्रा में शामिल करने साव ने कहा कि संयुक्त रूप से किसी स्थान पर सहभागिता होगी. बीजापुर, सुकमा और अंतागढ़ का रूट अलग है. यह रूट से हटकर है. लेकिन लोगों की यात्रा में सहभागिता होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button