छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 2023 में मिलेंगे इतने अवकाश

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी । साल 2023 के लिए सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा कर दी गई है। इसमें 3 अवकाश शामिल है, जिसमें लाभ कर्मचारियों को मिलेगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए है।

दरअसल, 2023 के लिए बिलासपुर जिले में कलेक्टर सौरभ कुमार ने स्थानीय अवकाश घोषित कर दिये हैं। इस साल अलग-अलग त्योहार पर स्थानीय अवकाश को लेकर लिस्ट जारी हुई है। जारी आदेश के मुताबिक गणेश चतुर्थी 19 सितम्बर 2023 दिन मंगलवार, दशहरा 23 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार, गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) 13 नवम्बर 2023 दिन मंगलवार को स्थानीय अवकाश रहेगा। बिलासपुर की तरफ अलग अलग जिलों के कलेक्टरों द्वारा भी कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किए गए है।

छत्तीसगढ़ के साथ साथ मध्य प्रदेश मे भी सरकारी छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार निश्चित तौर पर अधिकारी और कर्मचारियों को राहत जरूर मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button