देश दुनियाबिजनेस

Bloomberg Billionaires List 2024: Elon Musk को झटका, Jeff Bezos बने दुनिया से सबसे अमीर, जानिए अंबानी-अडानी किस नंबर पर ?

 बिजनेस डेस्क।   Elon Musk अब दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन नहीं रहे. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस उन्हें पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. टेस्ला के शेयरों में गिरावट से मस्क की नेटवर्थ घटी है.

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, जेफ बेजोस की नेटवर्थ अब 200 अरब डॉलर (करीब 16.58 लाख करोड़ रुपये) है, जबकि एलन मस्क की नेटवर्थ 198 अरब डॉलर (करीब 16.41 लाख करोड़ रुपये) है. लुईस वुइटन मोएट हेनेसी (एलवीएमएच) के सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट 197 अरब डॉलर (16.33 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

भारत का कोई भी अरबपति शीर्ष दस में नहीं है

इस सूची में शीर्ष दस में कोई भी भारतीय अरबपति शामिल नहीं है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 115 अरब डॉलर (करीब 9.53 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर हैं. वहीं गौतम अडानी लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं. उनकी नेटवर्थ 104 अरब डॉलर (8.62 लाख करोड़ रुपए) है.

इस साल अब तक टेस्ला के शेयरों में 24% से अधिक की गिरावट आई है

मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर में इस साल अब तक 24% से ज्यादा की गिरावट देखी गई है. 1 जनवरी को यह 248.42 डॉलर पर था, जो अब घटकर 188.14 डॉलर (5 मार्च) पर आ गया है. स्टॉक की कीमतें गिरने से मस्क की नेटवर्थ में गिरावट आई है. वहीं, अमेज़न के शेयरों में इस साल अब तक 18% की बढ़ोतरी देखी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button