केंद्रीय बजट, जानिए क्या बड़े ऐलान किए गए, टैक्स स्लैब में क्या बदलाव हुआ
नेशनल डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं. उन्होंने कहा, मोदी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है. भारत में महंगाई दर लगातार कम हो रही है. निर्मला सीतारमण ने कहा, ये बजट गरीब, महिला, युवा और अन्नदाताओं पर फोकस है.
निर्मला सीतारमण ने 5 योजनाओं का ऐलान किया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री पैकेज का ऐलान किया है. इनका मकसद रोजगार और प्रशिक्षण को मजबूत बनाना है. इसके लिए सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. खास बात है कि इस साल शिक्षा, रोजगार और प्रशिक्षण के लिए 1.54 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
10 लाख रुपये का एजुकेशन लोन देगी सरकार, इन छात्रों को लाभ
किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे युवाओं के लिए सरकार ने उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये लोन देने का ऐलान किया है. यह सहायता विशेष रूप से उन छात्रों को दी जाएगी, जो किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. इसके लिए एक लाख छात्रों को हर साल ई वाउचर दिए जाएंगे.

PMGKAY को 5 सालों के लिए बढ़ाया गया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की शुरुआत में महिलाओं और किसानों का खासतौर पर जिक्र किया है. साथ ही सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना यानी PMGKAY को 5 सालों के लिए बढ़ाने का ऐलान किया है.
नई इंटर्नशिप योजना का ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को होगा फायदा
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई इंटर्नशिप योजना का ऐलान किया है. कहा जा रहा है कि इससे 1 करोड़ युवाओं को फायदा होने के आसार हैं. सरकार का कहना है कि 5 सालों में 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा. इस दौरान 5000 रुपये हर महीने मिलेंगे. खास बात है कि रोजगार के अवसर के लिए युवा इसके जरिए अनुभव हासिल कर सकेंगे.