छत्तीसगढ़शहर एवं राज्य

जारी है नक्सल आतंक, सर्चिंग पर निकले पुलिस दल पर फायरिंग, एक नक्सली ढेर

कांकेर. पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने एक नक्सली को मारा गिराया. यह मुठभेड़ चिलपरस के जंगलों में हुई. पुलिस ने नक्सली का शव बरामद कर लिया है. इसकी पुष्टि एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला ने की है.

मुठभेड़ स्थल पर पुलिस पार्टी का सर्चिंग अभियान जारी है. मौके से एक वर्दीधारी नक्सली का शव, एक ऑटोमेटिक रायफल समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है. एसपी ने बताया, पुलिस पार्टी पूरी तरह सुरक्षित है. मुठभेड़ के बाद वापस लौट रही है. गौरतलब है कि प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद लगातार नक्सली वारदातों में तेजी आई है, विधानसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक तीन महीनों में प्रदेश में 60 से अधिक वारदातें हुई हैं जिसमें दो दर्जन लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button