#Social

CG BREAKING: नक्सलियों ने कर दी महिला साथी की हत्या, लाश पर फेंका पर्चा


Jagdalpur. जगदलपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर माओवादियों ने अपनी ही एक महिला साथी की हत्या कर दी है। इस पर संगठन में रहते हुए पुलिस के साथ मिलने का आरोप लगाया है। पुलिस की मुखबिरी करने के शक में जनअदालत के कटघरे में खड़ा कर इसे मौत की सजा दे दी है। हत्या के बाद शव को चेन्नापुरम गांव के पास लाकर छोड़ दिया है। नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा भी छोड़ा है। इसमें तेलुगु भाषा में महिला माओवादी के बारे में लिखा हुआ है।
मृत महिला माओवादी हैदराबाद की रहने वाली थी। नक्सली संगठन में भर्ती होने के बाद इसे आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भेजा गया था। छत्तीसगढ़ के सरहद वाले इन दोनों राज्यों में सक्रिय थी। नक्सलियों को शक था कि ये संगठन में रहते हुए पुलिस के लिए काम कर रही है। पिछले कई दिनों से इस पर नजर बनाए हुए रखे थे। वहीं माओवादियों ने एक दिन पहले इसे तेलंगाना के चारला मंडल क्षेत्र में ही जनअदालत लगाकर गांव वालों के सामने खड़ा किया। सैकड़ों ग्रामीणों के बीच महिला माओवादी को मौत की सजा दे दी। इसके बाद इसके शव को तेलंगाना और छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर लाकर फेंक दिए। जहां पुलिस ने शव बरामद किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button