#Social

CG में विवाद के बाद तबियत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत


Bhilai. भिलाई। विवाद के बाद एक युवक की तबियत बिगड़ गई। जिसे उपचार के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। रानीतराई पुलिस ने बताया कि ग्राम खपरी में 9 अगस्त को फकीरा प्रसाद शुक्ला दीवार खड़ी कर रहा था। इस दौरान भगत पटेल ने दीवाल को बनाने से उसे मना किया। भगत ने दीवार को पैर से मार कर गिरा दिया। इसकी जानकारी फकीरा को होने पर तुरंत गोठान पहुचा। जहां भगत पहले से खडा था उसे थप्पड़ जड़ दिया।
इसके बाद भगत पटेल ने भी फकीरा प्रसाद शुक्ला को गाली गलौच किया। दोनों के मध्य विवाद को देख ग्रामीणों ने दोनों को समझाइश देकर घर भेज दिया। कुछ देर बाद शाम को फकीरा प्रसाद शुक्ला फिर से भगत पटेल के घर पहुचा। विवाद के बाद भगत का बेटा ईश्वर पटेल ने फकीरा प्रसाद शुक्ला को उसके घर छोड़ दिया। 9 अगस्त की रात अचानक फकीरा की तबियत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुचाया गया। जहां देर रात फकीरा ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button