#Social

Hospital परिसर में नाबालिग के साथ गैंगरेप, 2 सफाईकर्मी गिरफ्तार


जोधपुर Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसके अनुसार इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जोधपुर शहर (पश्चिम) के सहायक पुलिस आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि किशोरी रविवार रात से अपने घर से लापता हो गई थी।
कुमार ने बताया कि वह महात्मा गांधी सरकारी अस्पताल के बाहर पहुंची थी जहां दो युवक उसे अस्पताल परिसर के पीछे ‘डंपिंग यार्ड’ में ले गए और उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि यह मामला सोमवार को तब सामने आया जब वह ‘यार्ड’ से बाहर आई। कुमार ने बताया कि मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जोधपुर के महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल में एक नाबालिग बालिका से सामूहिक बलात्कार की घटना राजस्थान में बनते जा रहे जंगलराज के हालातों का एक और उदाहरण है।”
गहलोत ने कहा,‘‘ऐसा लगता है कि जोधपुर में जनप्रतिनिधियों और पुलिस दोनों का ही कानून-व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं है जिससे अपराधियों को हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं। हमारे शांतिप्रिय एवं अपराध मुक्त जोधपुर को भाजपा के कुशासन ने बदहाल कर दिया है।” डोटासरा ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ऐसा कोई जिला नहीं है, जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध न हो रहे हों। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। राज्य में कानून व्यवस्था नहीं बची है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button