#Social
मैनपाट में भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ, ओपी चौधरी हुए शामिल

Surguja. सरगुजा। मैनपाट भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट में आयोजित भाजपा सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने संगठन की विचारधारा, जनसेवा के प्रति निष्ठा और नीतिगत प्रतिबद्धताओं पर प्रकाश डाला। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और आमजन के प्रति सेवा भाव को और अधिक सशक्त करता है। यह वैचारिक समर्पण केवल भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव है।




