#Social

शादी में पहुंचे दूल्हे के दोस्त की मौत, दिल का दौरा पड़ा

यूपी।�उन्नाव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दोस्त की बारात में आए 24 साल के अनुज कठेरिया को डीजे पर नाचते-नाचते अटैक पड़ गया। आनन-फानन में लोग उसे लेकर अस्पताल लपहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई।� �

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर निवासी घनश्याम सिंह के बेटे अंकित की बारात शुक्रवार को नगर पंचायत न्योतनी के दयानंद नगर मोहल्ला के रहने वाले गुरु प्रसाद सिंह के घर आई थी। देर रात अगवानी के समय दूल्हे के साथी डीजे पर डांस कर रहे थे। इसमें फर्रुखाबाद के हरसिंहपुर शाही गांव का रहने वाला अरविंद कुमार कठेरिया का बेटा अनुज भी था। अनुज डांस करते करते अचनाक जमीन पर गिर पड़ा। इससे अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे के परिजन उसे मोहान के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने अनुज को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची हसनगंज पुलिस ने दाउदपुर के प्रधान और लड़के वालों के परिजनों के सामने पंचनामाभर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अनुज दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। अंकित भी दिल्ली कैफे चलाता है। वहीं, दोनों की दोस्ती हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button