#Social

CG: नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर किया रेप


Kondagaon. कोण्डागांव। शादी का झांसा देकर नाबालिगको भगाने व रेप के आरोप में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चौकी बांसकोट थाना विश्रामपुरी में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अगस्त को नाबालिग लडक़ी बिना बताये कहीं चली गई थी, जिसे तलाश करने पर पता नहीं चला। उसके बाद 28 अगस्त को हमें पता चला कि लावागांव जिला बस्तर का बलराम कश्यप मेरी नाबालिग लडक़ी को बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर अपने घर ग्राम लावागांव ले जाकर रखा हैष तब हम लोग लावागांव जाकर बलराम कश्यप के घर जाकर देखे तो रात में मेरे नाबालिग लडक़ी को अपने साथ रखा था।
आरोपी बलराम कश्यप मेरी नाबालिगबेटी को बहला फुसलाकर शादी करने का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस ने जांच शुरू की। घटना के संबंध में पीडि़ता का कथन लिया गया जिसमें बताई कि मोबाईल के माध्यम से आरोपी का परिचय हुआ था। आरोपी द्वारा पीडि़ता को बहला फुसलाकर अपने घर ले जाकर शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है। आरोपी बलराम कश्यप (18 वर्ष) लावागांव थाना भानपुरी जिला बस्तर के द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर 29 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button