#Social

Uttar Pradesh News: हाईवे पर वैन का टायर फटा, 7 शिक्षक घायल


Uttar Pradesh News: हादसा कमलापुर थाने के करीब हुआ है। वैन चालक के मुताबिक, वे शिक्षक और शिक्षिकाओं को लेकर लखनऊ से सीतापुर आ रहा था। लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर वैन का टायर फटने से वाहन पलट गया। हादसे में वैन सवार 7 शिक्षक जख्मी हो गए। इन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है।
गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे अचानक वैन का पिछला टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार शिक्षिका निधि श्रीवास्तव, श्रेया जायसवाल, विक्रांत कटियार, वागीश सक्सेना सहित अन्य जख्मी हो गए। हादसा देख भीड़ जमा हो गई, पुलिस भी आ गई। अफरातफरी के बीच सभी चोटिल हुए शिक्षकों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button