#Social

CG: श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जिले से 12 श्रद्धालु हुए रवाना


Narayanpur. नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राज्य के राम भक्तों को निःशुल्क अयोध्या धाम में श्रीराम के दर्शन कराने हेतु रामलला दर्शन योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत, विशेष ट्रेन से जिलों से श्रद्धालुओं का चयन कर उन्हें अयोध्या धाम ले जाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 सितंबर को जिले के 12 श्रद्धालुओं को जिला पंचायत सदस्य प्रताप मंडावी और अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी विक्रम बहादुर ने हरी झंडी दिखाकर नारायणपुर से दुर्ग के लिए कार

द्वारा रवाना किया।

ये सभी श्रद्धालु 17 सितंबर को दुर्ग से आस्था विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। ओरछा से जा रहे ग्रामीणों ने इस योजना के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि इस सुदूर अंचल से निकलकर श्रीराम जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया और बताया कि इस योजना से उनका श्रीराम के दर्शन करने का सपना पूरा हो रहा है। इस योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या यात्रा के लिए पूरा पैकेज दिया जा रहा है, जिसमें यात्रा, ठहरने, मंदिर दर्शन, और भोजन की सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, यात्रा के दौरान सुरक्षा कर्मी, टूर एस्कॉर्ट और चिकित्सकों का दल भी साथ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button