#Social

PM का वर्चुअल संबोधन लाइवलीहुड कॉलेज में प्रशिक्षणार्थियों ने सुना


Dantewada. दंतेवाड़ा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज महाराष्ट्र राज्य के वर्धा जिले से वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय ’’प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’’ के संबंध में अन्य राज्य के जिलों में संचालित लाइवलीहुड कॉलेज में ले रहे प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया गया। इस अवसर पर देश के लगभग 500 से अधिक प्रशिक्षण केंद्र ऑनलाइन जुड़े रहे। इस कड़ी में लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा के प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के हितग्राही, प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना गया। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय ’’

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’’ का मुख्य उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार करना और यह सुनिश्चित करना है कि ’’विश्वकर्मा’’ योजना के तहत निर्मित उत्पाद घरेलू और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में एकीकृत हों। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत देश के पारंपरिक व्यापारों और इससे जुड़े लोगों को लाभ देने का प्रावधान है. यह स्कीम कारीगरों और शिल्पकारों को सस्ते ऋण, ’’स्किल ट्रेनिंग, आधुनिक उपकरण, ’’डिजिटल ट्रांजेक्शन’’ के लिए प्रोत्साहित करती है।

साथ ही विभिन्न ’’सेक्टर’’ के ’’ट्रेडर्स’’ को अपने ’’बिजनेस’’ की नींव डालने के लिए सरकार तीन लाख रुपए का लोन मुहैया कराने के अलावा लाभार्थियों को स्किल ट्रेनिंग भी दिया जाता है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 18 व्यवसायों को शामिल किया गया है। केवल उन्हीं सेक्टर से ताल्लुक रखने वाले कारीगर योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस सेक्टर में बढ़ई, नाव निर्माता, ताला-चाबी बनाने वाले, सोनार, टूल किट निर्माता, पत्थर तोड़ने वाले, मोची, राजमिस्त्री, हथियार बनाने वाले, नाई, धोबी, दर्जी, लोहार कुम्हार, मूर्तिकार, मछली का जाल बनाने वाले, टोकरी, चटाई, झाड़ू बनाने वाले पारंपरिक गुड़िया और अन्य खिलौना निर्माता आदि शामिल है। इस संबंध में पात्र लाभार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपना आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करने के लिए नजदीकी जन सेवा केंद्र जाया जा सकता है। वहा लाभार्थी के दस्तावेज की जांच कर आवेदन स्वीकार किया जाएगा। वहीं स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in के जरिए भी योजना के तहत भी ऑनलाइन एप्लाई कर सकते हैं। उपरोक्त वर्चुअल कार्यक्रम में लीड बैंक मैनेजर शिव बघेल, एसबीआई दंतेवाड़ा प्रबंधक राहुल अग्रवाल, जिला अंत्यावसाई कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार, संस्था के प्राचार्य व बीएसएनल एवं इंडियन पोस्ट बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button